हिसार कैंट में युद्ध अभ्यास के दौरान जान गंवाने वाले लांस नायक मनीष कुमार को उनके पैतृक गांव भाज्जू में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। पार्थिव शरीर देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

2 of 5
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
मनीष कुमार की मौत की खबर से गांव में पहले से ही शोक का माहौल था। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल और गमगीन हो गया। आसपास के गांवों से भी लोग जवान को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

3 of 5
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
युद्ध अभ्यास के दौरान हुआ था हादसा
लांस नायक मनीष कुमार हिसार कैंट के भोजराज ट्रेनिंग एरिया में युद्ध अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान धूल का गुबार उठने के कारण टैंक चालक को मोर्चा खोदकर बैठे दोनों जवान दिखाई नहीं दिए थे। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें मनीष की जान चली गई थी।

4 of 5
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
परिवार का इकलौता बेटा था मनीष
मनीष के परिवार में उनके पिता रामवीर, मां मंजू और दो बहनें हैं। रामवीर की पहली पत्नी मुकेश बागपत जिले के दोघट की रहने वाली हैं। उनसे एक बेटी गुड्डन है। इसके बाद रामवीर ने शामली जिले के लिसाढ़ गांव निवासी मंजू से दूसरी शादी की थी। मंजू से दो बेटियां मीनाक्षी और शिवानी तथा एक बेटा मनीष हुआ था।

5 of 5
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
मनीष की बड़ी बहन मीनाक्षी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन शिवानी अविवाहित है। परिवार में मनीष इकलौते बेटे थे। उनके जाने से परिवार का सहारा छिन गया है। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर मां, पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे ग्रामीण भी इस दुखद घटना से भावुक नजर आए।
