Rail block on the Ghaziabad-Moradabad section to affect 14 trains

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में दिल्ली-बरेली-लखनऊ रेलखंड में क्षमता से 110 फीसदी ज्यादा ट्रेनों के संचालन के बाद अब अलग-अलग समय पर रेलखंडों में मरम्मत के काम शुरू कराए जा रहे हैं। गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड में एक ब्लॉक शुरू हो गया है। दिसंबर में इन रेलखंडों में तीन और मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे। पटरियों समेत अन्य मरम्मत कार्यों के दौरान 10 दिसंबर तक 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दिसंबर का पहला सप्ताह खत्म होने तक 26 ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त भी कर दिया जाएगा।


यात्रियों का दबाव ज्यादा होने के कारण त्योहार के सीजन में कोई मेगा ब्लॉक नहीं लिया गया। अब सर्दियां शुरू होने के साथ पटरियों के चटकने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे ने मरम्मत के काम शुरू कर दिए हैं। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच 10 दिसंबर तक ब्लॉक प्रस्तावित है। इसके चलते 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 21 नवंबर को 15 मिनट देरी से चलाया गया।

14009 सत्याग्रह एक्सप्रेस को 22, 24, 26, 29 नवंबर और एक दिसंबर को 90 मिनट, 14011 आनंद विहार एक्सप्रेस को 24 नवंबर और एक दिसंबर को 90 मिनट, 15621 कामाख्या एक्सप्रेस को 26 नवंबर को 60 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 14241 प्रयागराज-सहारनपुर एक्सप्रेस पांच, सात और नौ दिसंबर को 60 मिनट तक, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन दिसंबर को 45 मिनट, 14163 सूबेदारानागंज एक्सप्रेस नौ दिसंबर को 65 मिनट देरी से चलाई जाएंगी।



Source link

अभी अभी की खबरें