Traffic police will reach the spot upon receiving information about a traffic jam; a helpline number will remain active 24 hours a day.

हेल्पलाइन नंबर के लिए लोगों को जागरूक करने को शहर में लगाए गए बोर्ड। स्रोत : पुलिस

शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाला हेल्पलाइन नंबर 8917706948 जारी किया है। अब जाम की सूचना मिलने पर नजदीकी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया। एसपी ने बताया कि शहर में गूगल मैप और आमजन से मिले सुझावों के आधार पर 30 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें हैंडहेल्ड वायरलेस सेट भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि नियंत्रण कक्ष से सीधे संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

जाम की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर मिलने पर नियंत्रण कक्ष से नजदीकी ड्यूटी प्वाइंट की टीम को वायरलेस से निर्देश दिए जाएंगे। संबंधित यातायात उपनिरीक्षक भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई के लिए तीन दोपहिया वाहन क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की गई हैं। जाम की स्थिति में संबंधित थाने की चीता मोबाइल भी मौके पर पहुंचकर सहयोग करेगी।

एसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि शहर में कहीं भी जाम लगने पर हेल्पलाइन नंबर 8917706948 पर सूचना दें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर जाममुक्त शाहजहांपुर बनाने में सहयोग करें।



Source link

अभी अभी की खबरें