Agra CM Grid Road Project: 15 Lakh Penalty Imposed for Construction Lapses

सीएम ग्रिड की सड़क
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम ने बसई से इंदिरापुरम के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण में लापरवाही पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ईको ग्रीन, जय बिल्डर और बीकेएलसी के संयुक्त वेंचर पर लगाया गया है। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस हिस्से की लागत 42.78 करोड़ रुपये है।


सहायक नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम ने भुगतान में से यह कटौती की है। पूर्व में भी इसी सड़क पर निर्माण में गड़बड़ी के लिए 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते साल से इस हिस्से पर काम चल रहा है। शहर में कुल करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़कों पर सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें पानी, सीवर लाइनें और यूटिलिटी डक्ट के निर्माण में लापरवाही पाई गई है। अब तक फर्म पर कुल 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

पाई गईं खामियां

बीते पखवाड़े सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने निर्माणाधीन सड़क की जांच की थी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। निरीक्षण में धूल, गड्ढे, खुले चैंबर और निकली सरिया मिली थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हुआ था। अशोक प्रिय गौतम ने अपनी यह रिपोर्ट 13 अक्तूबर को नगर आयुक्त को सौंपी थी।

 



Source link

अभी अभी की खबरें