{“_id”:”6af84dc3f02a24c1c700a232″,”slug”:”uncontrolled-car-hit-bike-broke-electric-pole-and-entered-thatched-roof-in-sitapur-one-dead-five-injured-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीतापुर: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली का पोल तोड़ते हुए छप्पर में घुसी; एक की मौत, पांच घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिजली का पोल तोड़ते हुए छप्पर में घुसी कार।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे बने छप्पर में घुस गई। इस दौरान कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, पांच अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी जनपद के फतेहपुर में अपने साले की बेटी के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महमूदाबाद के इंदौरा स्थित अशोक वाटिका के सामने कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले तो तख्त पर बैठे लोगों को टक्कर मारी। फिर, बिजली के पोल से टकरा गई।
बिजली का पोल तोड़ते हुए कार बबलू यादव के घर के बाहर रखे छप्पर में घुस गई। हादसे में तख्त पर बैठे जाहिद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र जाकिर, राजाराम (45) पुत्र श्यामलाल, ताहिर (42) पुत्र बबलू, मनोज (35) पुत्र रामेश्वर और विजय (50) पुत्र कल्लू घायल हो गए। कार में सवार प्रमोद वर्मा और उनकी मां कलावती को भी चोटें आईं।
सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जाहिद उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
मृतक जाहिद उर्फ गुड्डू अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह साउंड सर्विस का काम करता था और खाली समय में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुड्डू की पत्नी साबरन निशां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे शाजिम अली, वामीश और सफान के सिर से पिता का साया उठ गया है।

