{“_id”:”6af75481ebed70c16e0c7595″,”slug”:”woman-and-motorcyclist-injured-in-accident-succumb-to-their-injuries-fatehpur-news-c-217-1-fth1018-166341-2026-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: हादसे में घायल महिला और बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फाइल फोटो-39-फतेहपुर: मतीन शाह। स्रोत: परिजन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम हुए हादसे में घायल महिला और बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पिलखिनी गांव निवासी सोमवती (46) पत्नी स्व. भदई बृहस्पतिवार शाम बकरियां चराकर और चारा लेकर घर लौट रही थीं। हाईवे पार करते समय बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सोमवती और बाइक सवार मतीन शाह (28) पुत्र निमामी शाह निवासी आलमपुर थाना बकेवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां बृहस्पतिवार शाम सोमवती की मौत हो गई। मतीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार शाम उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
मतीन के छोटे भाई शाहिद शाह ने बताया कि वह कानपुर में सब्जी का कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार को कानपुर से घर आने के बाद पत्नी को लेने रक्षपालपुर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-39-फतेहपुर: मतीन शाह। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-39-फतेहपुर: मतीन शाह। स्रोत: परिजन

