गाजीपुर में प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह करंट लगने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह 7:30 बजे पेपर देने स्कूल पहुंचा था। पेपर शुरू होने से पहले वह ग्राउंड में लगे झूले के पास झूलने चला गया।

.

वहीं पर बिजली का तार टूटा पड़ा था। वह उसकी चपेट में आ गया। यह देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया, तब स्कूल का स्टाफ पहुंचा।

बच्चे को स्कूल वैन से हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर जंगीपुर थाना क्षेत्र के दानिश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ। छात्र उत्कर्ष माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह कक्षा-3 में पढ़ता था।

बच्चे की मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा- तार पहले से टूटा था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।

बच्चे की मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा- तार पहले से टूटा था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।

इसी झूले के पास पड़े तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।

इसी झूले के पास पड़े तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।

मां बोली- तार पहले से टूटा था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई

दिलीप गुप्ता शहर के गोविंद नगर के रहने वाले हैं। परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। उत्कर्ष की बहन ढाई साल की है। मां किरन ने रोते हुए कहा- स्कूल परिसर में बिजली का तार पहले से टूटा हुआ था। बच्चों ने घर पर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा- अगर समय रहते तार ठीक करा लिया जाता तो बेटे की जान बच जाती। स्कूल वालों ने पहले तो घटना छिपाई। जब जोर देकर पूछा गया तो बताया गया कि सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहां पहुंचे तो हमें बेटे की लाश मिली।

ग्राउंड में खेलते समय छात्र बिजली के तार की चपेट में आकर बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राउंड में खेलते समय छात्र बिजली के तार की चपेट में आकर बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल प्रबंधक बोले- बंदरों की वजह से तार टूटा

स्कूल प्रबंधक मोहम्मद शारिक कुरैशी ने बताया- घटना के समय वह बाहर थे। बच्चा समय से पहले स्कूल पहुंच गया था। स्कूल परिसर में बंदरों की समस्या रहती है। बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया था। सुबह स्कूल में साफ-सफाई करने वाली दाई पहुंची थीं, लेकिन उनकी नजर तार पर नहीं पड़ी थी। इसी तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई।

स्कूल प्रबंधक मोहम्मद शारिक ने बताया- स्कूल परिसर में बंदरों की समस्या रहती है। बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया था।

स्कूल प्रबंधक मोहम्मद शारिक ने बताया- स्कूल परिसर में बंदरों की समस्या रहती है। बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया था।

—————————

ये खबर भी पढ़ें

बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार

बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें