Last Updated:

Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा पहुंचकर भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी सीधे चुनौती दे दी. मथुरा में लगाए गए एक बैनर पर लिखा था, ‘हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे अखिलेश यादव जी.’

महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को दी चुनौती, मथुरा में कारसेवा का किया ऐलानZoom

महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचने की चुनौती दी.

अयोध्या: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया और बैनर के माध्यम से उन्हें मथुरा आने की चुनौती दी.

दरअसल, महंत राजू दास मथुरा पहुंचे थे, जहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया. इस दौरान एक बैनर के जरिए अखिलेश यादव को संदेश दिया गया. बैनर पर लिखा था- ‘हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे अखिलेश यादव जी.’ इस संदेश के जरिए महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचने की चुनौती दी.

अयोध्या की तर्ज पर अब मथुरा में होगी कारसेवा
प्रदर्शन के दौरान महंत राजू दास ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा हुई थी, उसी तर्ज पर अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा की जाएगी. उन्होंने शाही ईदगाह को हटाकर वहां भव्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाने की मांग उठाई.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की. ‘गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर यहीं बनाएंगे’ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा. महंत राजू दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण उनकी प्रमुख मांग है और इसके लिए आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा.

महंत राजू दास के इस ऐलान के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने बयान और बैनर के जरिए अखिलेश यादव को सीधे तौर पर इस मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने की चुनौती दी. अयोध्या के बाद अब मथुरा में कारसेवा के ऐलान ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…

और पढ़ें



Source link