सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे पर बुधवार रात सपा के टिकट पर जीतीं जिला पंचायत सदस्य ने परिजनों के साथ हमला कर दिया। विधायक के भतीजे ने जिला पंचायत सदस्य के मकान के सामने स्थित अपने विद्यालय के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग की और इसके बाद उन पर हमला हो गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गौरखेड़ा निवासी अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक का रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय सवायजपुर कस्बे में है। विद्यालय के ठीक सामने जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल का मकान है। बुधवार रात लगभग पौने आठ बजे अजीत अपनी थार कार से विद्यालय के गेट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजीत ने विद्यालय के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग कर दी।

इसी बीच जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल अपने पति अजीत, देवरों सुजीत, अनिल और मंजीत व ससुर राजेश्वर के साथ मकान के बाहर निकल आईं। इन लोगों ने अजीत को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने अजीत के सिर पर कोई धारदार हथियार मार दिया। इसके कारण अजीत के सिर से खून निकलने लगा और वह वहीं गिर गए। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई तो आरेापी वहां से भाग गए। घटना का पता चलने पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया।यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल आरोपी भाग गए हैं। आरोपियों के मकान में भी कोई नहीं है। सिर में धारदार हथियार लगने से अजीत घायल हुए हैं। पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें