हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने की। बैठक में डीएम ने तहसीलवार

.

केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था के लिए शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार इंतजाम होने चाहिए। केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डिंग की होगी व्यवस्था

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के चयन और वहां की व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही या कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीआईओएस ने दी केंद्रों की जानकारी

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के चयन की जरूरी शर्तों, ऑनलाइन चयनित केंद्रों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link