हाथरस में चंदपा क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह अलीगढ़-आगरा रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चंदपा थाना क्षेत्र के बिसाना गांव के पास रोडवेज बस एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित कुल 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया।


यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 6:50 बजे हुई। यह हादसा सिसोदिया ढाबे से कुछ पहले हुआ था। रोडवेज बस संख्या UP 77 AN 2315 अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रही थी। बस चालक ने आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री मदद के लिए पुकारने लगे। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रोडवेज बस चालक आनंद पुत्र प्रमोद को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हाथरस के बांग्ला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को सामान्य प्रकृति की हल्की-फुल्की चोटें बताई गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें