
हुसैनगंज में बुधवार की शाम पुराना किला इलाके में रहने वाला सात वर्षीय वीर का पैर खेलते समय फिसल गया और हैदर कैनाल नाले में गिर गया। वह नाले की टूटी रेलिंग के किनारे ही खेल रहा था। पुलिस और दमकल कर्मी की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तलाश जारी रही।
कबाड़ का काम करने वाले नन्हे पुराना किला में मां सावित्री, बेटे वीर और शिवा (5) के साथ रहते हैं। बुधवार शाम नन्हे, मां और बेटे शिवा के साथ घर पर थे। बड़ा बेटा वीर पड़ोसी के बच्चों के साथ घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बह रहे हैदर कैनाल के पास खेल रहा था। दिन भर हुई बारिश के कारण वहां काफी कीचड़ था। शाम करीब छह बजे अचानक कीचड़ पर पैर पड़ने के कारण वीर असंतुलित होकर टूटी रेलिंग की तरफ से नाले में जा गिरा।
मामले की जानकारी पर पहुंची शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने परिजनों से मुलाकात की।
