10 students injured in when two buses colloid in Gonda.

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर नकहा बसंत मोड़ पर दो स्कूल बसों में भिड़ंत हो गई। सुबह करीब सात बजे हुई दुर्घटना में चालक समेत दस छात्र घायल हुए। शुक्र रहा कि दोनों बसें आपस में भिड़ने के बाद हाइवे के डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे सड़क किनारे खाई में पलटने से बच गईं। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Trending Videos

शुक्रवार की सुबह शहर के दो नामी स्कूलों की बसें बालपुर चौकी क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थीं। एक स्कूल के छात्रों को निजी लग्जरी बस से ले जाया जा रहा था, यह बस मैजापुर चीनी मिल से वहां के कर्मचारियों के बच्चों को लेकर आ रही थी, जिसमें 50 छात्र सवार थे। वहीं, शहर के एक स्कूल की बस नकहा बसंत गांव से करीब 35 बच्चों को लेकर हाइवे पर मोड़ रहे थे, तभी चीनी मिल की ओर आ रही बस में भिड़ंत हो गई।

हादसे में नकहा बसंत की ओर से आ रही स्कूली बस के चालक राम गोपाल वर्मा (55), परिचालक नितिन (45) व चीनी मिल से आ रही बस के चालक मुकेश कुमार  (50) को चोटें आईं हैं। इसके अलावा अनमोल (12), आरबी पाठक  (10), लक्ष्य प्रताप सिंह  (11), रुद्र (9), मानवी साहू  (14), रुपाली  (11), प्रतिभा  (12) घायल हुए हैं। जिन्हें कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां छात्रों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय से रिपोर्ट मांगी है। बस संचालन की जांच की जाएगी।

हादसे के भय से घर लौटे छात्र

सड़क हादसे से भयभीत छात्रों ने स्कूल जाने से मना कर दिया। वह लोग घर लौट गए। चोटिल छात्रों को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के बाद घर भेजा गया। वहीं, कुछ बच्चे परिजनों के साथ गए। फिलहाल हादसे से बच्चे सहमे दिखे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें