झांसी। रेलवे भले ही ट्रेनों की सुरक्षा और समयपालनता के दावे कर ले, लेकिन खुराफाती यात्री ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते माह 30 दिन में ही मंडल के विभिन्न सेक्शन में 103 यात्रियों ने बिना कारण चेन पुलिंग कर ट्रेनें रोकी हैं। इनसे रेलवे ने 24, 840 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, एक अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक 40 यात्री चेन खींचते पकड़े गए हैं। इनसे 9, 220 रुपये का जुर्माना लिया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चेन खींचने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
फोटो
इमरान अंसारी को मिला रेल संरक्षा पुरस्कार
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में आयोजित रेल संरक्षा पुरस्कार समारोह में झांसी मंडल समेत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा और प्रयागराज मंडल के कर्मियों को महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया है। झांसी के बीना में तैनात प्वाइंट्स मेन इमरान अंसारी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार रेल फ्रैक्चर देखकर ट्रेन को हादसे का शिकार होने से पहले रुकवाने के लिए दिया गया है। संवाद
