कालपी। कदौरा ब्लॉक के बरही गांव की महिला शनिवार सुबह दवा लेने के बहाने घर से निकली और कालपी पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में गिरता देख घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्काल नाव से पहुंचकर उसे डूबने से बचा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बरही गांव निवासी नीतादेवी (60) शनिवार सुबह गांव से कालपी आई थीं। बताया गया कि वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। यमुना पुल के पास पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में गिरता देख आसपास मौजूद नाविकों ने बिना देर किए उन्हें बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। परिजन अभी वजह नहीं बता पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *