{“_id”:”6791cbe36d4a2476d3060ef5″,”slug”:”118-posts-increased-in-junior-assistant-recruitment-in-up-now-recruitment-will-be-done-on-3284-posts-2025-01-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: कनिष्ठ सहायक भर्ती में बढ़े इतने पद, 29 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन; पढ़ें पूरी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
online work – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के लिए चल रही कनिष्ठ सहायक भर्ती में 118 पद और शामिल हो गए हैं। इस तरह अब भर्ती प्रक्रिया 3284 पदों के सापेक्ष होगी। हाल ही में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसमें से 464 पद भी बढ़ाए थे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को ही समाप्त हुई है जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 29 जनवरी तय की गई है।
Trending Videos
आयोग की ओर से पूर्व में विभिन्न विभागों के लिए कनिष्ठ सहायक के 2702 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बीच राज्य कर विभाग में पद बढ़ गए। जबकि अब राजस्व परिषद में पद बढ़े हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आए हुए आवेदनों में बढ़े पद शामिल किए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित ही रहेगी
उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन, आवेदन शुल्क जमा व सबमिट करने की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित ही रहेगी।