{“_id”:”675da06c0b3311e1e60ee5a6″,”slug”:”12th-class-student-was-beaten-with-kicks-and-punches-by-youths-in-jhansi-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”घर में अकेली थी चंचल: दो युवक आकर तोड़ने लगे गेट, मना करने पर 12वीं की छात्रा को लात-घूंसों से पीटा; Video”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीसीटीवी फुटेज – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपरी बाजार के प्रेमगंज मोहल्ला में दो युवकों ने बारहवीं की छात्रा को लात-घूंसों से बेहरमी से पीटा। युवक उसके घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए गेट तोड़ रहे थे। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई सीपरी बाजार पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
प्रेमगंज मोहल्ला निवासी कालीचरण की बेटी चंचल बारहवीं की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को परिवार के सदस्य काम पर गए थे। घर में चंचल अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला आकाश और उसका दोस्त संजय पहुंचकर घर के दरवाजे पर लात मारने लगे। चंचल के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चंचल को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी।
शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग निकल आए। महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। शनिवार को घटना से जुड़ा करीब 27 सेंकेंड लंबा वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में दोनों आरोपी चंचल को बुरी तरह से मारते-पीटते हुए नजर आ रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आकाश को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।