नौबस्ता के हंसपुरम में चोरों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर 16 लाख के गहने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदिग्ध इलाके में घूमते हुए नजर आए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। हंसपुरम के रमन विहार इलाके में सुरेश पाल के मकान में हलवाई संतोष गुप्ता किराए पर रहते हैं। परिवार में पत्नी लता, बेटी शिवानी और बेटा-बहू विशाल-निशा व उनके दो बच्चे रेयांश और अक्षरा हैं।




संतोष के मुताबिक, बेटा-बहू गुरुग्राम में रहते हैं जबकि पाैत्र उसके पास रहते हैं। बुधवार सुबह वह बच्चों को स्कूल में छोड़ने गए थे। लता पड़ोस के घरों में खाना बनाने गई थीं। शिवानी घर में ताला लगाकर कंप्यूटर कोचिंग गई थी। दोपहर डेढ़ बजे शिवानी घर लौटी तो कमरे के दरवाजे और बक्से का ताला टूटा मिला। चोरी की सूचना पर विशाल भी घर आ गया। उसने बताया कि अगस्त में उसकी साली घर आई थी तो उसने भी अपने गहने यहीं रख दिए थे। घर की बाउंड्री वॉल फांद कर घुसे चोर मां, पत्नी और साली के गहने चोरी कर ले गए हैं। लगभग 16 लाख के जेवर गायब हैं। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध कैद हुए हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *