
{“_id”:”67e707973ebc282d150226b8″,”slug”:”1302-traders-in-jhansi-zone-did-not-file-returns-campaign-launched-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-522714-2025-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: झांसी जोन में 1302 व्यापारी नहीं भी रहे रिटर्न, चलाया अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। झांसी जोन में नॉन फाइलर्स ऑफ रिटर्न (गैर-अनुपालन या रिटर्न दाखिल न करने के लिए जारी नोटिस) के कुल 1302 व्यापारी है। वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक जीएसटी वसूल करने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाकर दो दिन में रिटर्न भरने की अपील की है। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा। जनपद में अपर आयुक्त राज्यकर धीरेंद्र कुमार ने सभी खंडाधिकारियों को अभियान चलाने का निर्देश दिया। बताया कि झांसी रेंज में 733 नॉन फाइलर्स ऑफ रिटर्न हैं। आदेश के बाद झांसी में अपर आयुक्त धीरेंद्र कुमार ने और ललितपुर में संयुक्त आयुक्त मनीष श्रीवास्तव ने अभियान चलाकर व्यापारियों को चेताया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को व्यापार स्थान पर जाकर बताया कि शासन की ओर से ऐसे करापवंचक व्यापारियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं जो व्यापार के सापेक्ष या तो कोई कर जमा नहीं कर रहे हैं या फिर कम कर दे रहे हैं। संवाद