भदोही में एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी को बंधक बनाकर दो महीने तक रखा। उसे खाना-पीना तक नहीं दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे छत पर टीनशेड के नीचे से रेस्क्यू किया। वह बेहद कमजोर हालत में मिली। केवल हडि्डयों का ढांचा बचा था। उसकी भूख-प्यास क

.

डॉक्टर के अनुसार, गंदगी के कारण उसके शरीर की स्किन सड़ने लगी थी और पैरों के नाखून काफी बढ़ गए थे। जिला अस्पताल में जांच हुई तो हीमोग्लोबिन सिर्फ 6 ग्राम और प्लेटलेट्स 59 हजार मिले।

मामला जिला मुख्यालय के एक इलाके का है। उधर, युवती के नाबालिग छोटे भाई ने आरोप लगाया कि पिता उसकी बहन के साथ गलत काम करते थे। भाई के मुताबिक, जब उसने यह देख लिया तो पिता ने उसे धमकाकर चुप करा दिया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ करने का प्रयास किया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ करने का प्रयास किया।

अब जानिए पूरा मामला…

युवती के पिता जिला मुख्यालय के एक इलाके में बेटी और 15 साल के नाबालिग बेटे के साथ रहते हैं। उनकी समोसे की दुकान है। उन्होंने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से एक बेटा था, जिसकी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी की भी करीब पांच साल पहले मौत हो गई। दूसरी पत्नी से एक 15 साल का बेटा और पीड़ित युवती है। दूसरी पत्नी की मौत के बाद उन्होंने तीसरी शादी की, लेकिन करीब दो साल बाद तीसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। अब परिवार में पिता के अलावा दूसरी पत्नी का 15 साल का बेटा और बेटी ही हैं।

घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी

पड़ोसी ने बताया कि युवती पढ़ने-लिखने में अच्छी थी। उसने कुछ समय पहले बीए में दाखिला लिया था। वह कुछ समय तक इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास भी करती थी। हालांकि, इस बीच कई दिनों से वह नहीं दिख रही थी।

सोमवार दोपहर घर से काफी समय से बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के साथ घर पहुंचने पर युवती छत पर बेहद खराब हालत में मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पड़ोसियों ने उसे कपड़े पहनाए और महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पहुंचाया।

भूख-प्यास से तड़प रही थी, डेढ़ लीटर पानी पी गई

पड़ोसी के मुताबिक, रास्ते में युवती ने करीब डेढ़ लीटर पानी पीया। उसने भूख लगने की बात कही तो उसे बिस्किट और नाश्ता दिया गया। वह खाने-पीने के लिए काफी बेचैन थी। युवती के शरीर पर घाव जैसे निशान भी मिले हैं। हाथ-पैर बांधे जाने के निशान भी मिले हैं। पड़ोसी के मुताबिक, युवती पहले सामान्य थी और पढ़ाई करती थी।

जिला अस्पताल के डॉ. धीरेंद्र ने बताया कि लड़की को करीब दो महीने से खाना-पानी नहीं दिया गया।

जिला अस्पताल के डॉ. धीरेंद्र ने बताया कि लड़की को करीब दो महीने से खाना-पानी नहीं दिया गया।

15 साल का भाई बोला- पापा ने धमकाकर चुप कराया

युवती के 15 साल के भाई ने आरोप लगाया कि उसके पिता बहन को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। करीब दो महीने से उसे छत पर कैद करके रखा था। भाई के मुताबिक, पिता उसकी बहन के साथ गलत काम करते थे। उसने बताया कि जब उसने यह देख लिया तो पिता ने उसे भी धमकाया।

भाई के मुताबिक, पिता ने कहा था कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे और उसकी बहन को जान से मार देंगे। इसी डर से वह चुप रहा। पिता किसी को भी घर में आने नहीं देते थे। वह शहर में दुकान पर समोसे बेचते हैं। कोई घर आता था तो उसे अपने पास ही बुला लेते थे।

डॉक्टर बोले- शरीर की फैट लेयर और मांसपेशियां काफी कम

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. धीरेंद्र के अनुसार, युवती को सोमवार रात करीब 8 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। युवती ने लड़खड़ाती जुबान में बताया कि करीब दो महीने से उसे खाना नहीं दिया गया था। डॉक्टर के मुताबिक, उसके शरीर की फैट लेयर और मांसपेशियां काफी कम हो गई हैं। यह लंबे समय तक पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की स्थिति की ओर संकेत करता है।

पिता बोले- बंधक नहीं बनाया, बुखार और लूज मोशन थे

युवती के पिता ने उसे बंधक बनाकर रखने के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि बेटी को बुखार और लूज मोशन की समस्या थी। शरीर के पिछले हिस्से में फोड़े-फुंसी भी हो गए थे, जिनका इलाज कराया जा रहा था।

पिता के मुताबिक, घर में जो खाना बनता था, वह बेटी को दिया जाता था। पिछले तीन-चार दिन से वह चल-फिर नहीं पा रही थी। हालांकि, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया था।

एसडीएम और सीओ अस्पताल पहुंचे

सूचना मिलने के बाद एसडीएम ज्ञानपुर अरुण दीक्षित और सीओ चमन चावड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अफसरों ने युवती और उसके पिता से बातचीत की। डॉक्टरों ने युवती को लगातार निगरानी में रखने की बात कही है।

एसडीएम ने बताया –

QuoteImage

एक युवती कुछ दिनों से बीमार थी। परिवार उसका ठीक से इलाज नहीं करा पा रहा था। जिससे उसका शरीर कमजोर हो गया है। अब उसका इलाज कराया जा रहा।

QuoteImage

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

अमिताभ बच्चन ने प्रतापगढ़ वालों से माफी मांगी, KBC पर बोले- हम लाइब्रेरी खोल देंगे; 20 साल से किताबों का इंतजार कर रही बिल्डिंग

प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी 20 साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। जया बच्चन ने इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। उन्होंने बेटे-बहू और पति अमिताभ बच्चन के साथ गांव आने का वादा भी किया था। लेकिन, यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर माफी मांगी। कहा- आप लोग घबराइए नहीं, जल्द ही लाइब्रेरी शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें