यूपी की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल नवरात्रि के पहले दिन रविवार को मिर्जापुर पहुंचीं। राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद यह उनका पहला दौरा था।

.

यहां पहुंचते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार रुकते ही ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। महिलाओं ने उन्हें गुलाब की मालाएं पहनाईं। उनके ऊपर फूल भी बरसाए। लोग उनके पैर छूए। दिव्या मित्तल भावुक हो गईं।

दिव्या ने लोगों से कहा,

QuoteImage

आप लोगों ने मुझे फूल-मालाओं से तौल दिया। यह आप लोगों का प्यार है। हर बार भावुक कर देते हो। लगता है कि मिर्जापुर ने मुझे रुलाने का ठेका ले रखा है। मिर्जापुर को हमेशा हंसते रहना चाहिए। किसी को रोना नहीं है।

QuoteImage

पूर्व IAS दिव्या मित्तल दोपहर करीब 2 बजे मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची थीं। बिना किसी VIP प्रोटोकॉल के आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं और लाइन में लगकर दर्शन किए। पंडित विनय महराज ने कलश स्थापना कराई और अनुष्ठान शुरू किया।

2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त, 2026 को इस्तीफा दिया था। 29 सितंबर को उन्होंने साफ किया कि वे राजनीतिक में आ रही हैं।

4 तस्वीरें देखिए…

मिर्जापुर में लोगों ने दिव्या मित्तल के पैर छुए और दिव्या दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

मिर्जापुर में लोगों ने दिव्या मित्तल के पैर छुए और दिव्या दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

महिलाओं ने दिव्या मित्तल पर फूलों की बारिश की।

महिलाओं ने दिव्या मित्तल पर फूलों की बारिश की।

दिव्या मित्तल ने भी स्वागत में आए लोगों पर फूल बरसाए।

दिव्या मित्तल ने भी स्वागत में आए लोगों पर फूल बरसाए।

दिव्या मित्तल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा- हर बार आप लोग भावुक कर देते हैं।

दिव्या मित्तल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा- हर बार आप लोग भावुक कर देते हैं।

भास्कर पोल में लोगों ने कहा था- दिव्या मित्तल सपा से चुनाव लड़ें, मिर्जापुर से करें तैयारी

IAS रहीं दिव्या मित्तल किस पार्टी से और कहां से चुनाव लड़ें? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने 2 अक्टूबर को अपने पाठकों से 2 सवाल पूछे थे।

पहला सवाल- दिव्या मित्तल को राजनीति में सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के साथ मिल सकती है?

इसके 4 विकल्प दिए गए थे- भाजपा, सपा, राजा भैया की पार्टी और निर्दलीय। सबसे ज्यादा 30% पाठकों ने सपा का विकल्प चुना। यानी हर 10 में से करीब 3 पाठकों ने माना कि दिव्या मित्तल को सपा के साथ राजनीति में जाना चाहिए।

भाजपा दूसरे नंबर पर रही। उसे 28% वोट मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ने के विकल्प को भी 28% लोगों ने चुना। वहीं, 14% पाठकों ने राजा भैया की पार्टी के साथ जाने का विकल्प चुना। यानी सपा और भाजपा के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 2% रहा।

निर्दलीय विकल्प को भी भाजपा के बराबर वोट मिले। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल किसी पार्टी के साथ जाने के बजाय ‘जनता की आवाज’ के रूप में राजनीति शुरू करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि वे जनता के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक राह तय करेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

पंडित विनय महराज ने कलश स्थापना कराई। उन्होंने दिव्या मित्तल का नवरात्रि अनुष्ठान शुरू कराया।

पंडित विनय महराज ने कलश स्थापना कराई। उन्होंने दिव्या मित्तल का नवरात्रि अनुष्ठान शुरू कराया।

मिर्जापुर की डीएम रहीं, लहुरियादह में पानी पहुंचाया था

दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी।

मां विंध्यवासिनी धाम में आम लोगों की तरह दिव्या मित्तल ने दर्शन किए।

मां विंध्यवासिनी धाम में आम लोगों की तरह दिव्या मित्तल ने दर्शन किए।

मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया था।

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं

2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी।

लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या

  • दिव्या मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। IIT-IIM से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी की। यहीं गगनदीप सिंह से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने लव-मैरिज की। हालांकि, कुछ सालों बाद पति-पत्नी लंदन की नौकरी छोड़ भारत लौट आए।
  • दिव्या UPSC की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने बिना कोचिंग पहले प्रयास में IPS क्लियर किया। उन्हें गुजरात कैडर मिला। IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी दिव्या ने IAS की तैयारी जारी रखी। अगले ही साल 2013 में उनका IAS में सिलेक्शन हो गया।

दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था

  • दिव्या के पति गगनदीप सिंह का परिवार पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। उन्होंने 1998 से 2002 तक IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
  • गगनदीप ने 2010 में पहले ही प्रयास में UPSC पास किया था। उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस मिली थी। चार साल पहले, 2022 में उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया था।

————————————

ये खबर भी पढ़िए-

लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका

लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर



Source link

अभी अभी की खबरें