खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
360 Degree Camera vs Parking Sensors: आज की नई कारें सिर्फ इंजन, माइलेज और डिजाइन तक सीमित नहीं रह गई हैं। खरीददार अब ऐसी गाड़ी चुनते हैं, जो ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाएं। इन्हीं में 360° कैमरा और पार्किंग सेंसर दो ऐसे फीचर्स हैं, जो लगभग हर नई कार में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों का मकसद पार्किंग और तंग जगहों पर वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाने में मदद करना है, लेकिन इनके काम करने का तरीका और उपयोगिता अलग-अलग है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से ज्यादा उपयोगी फीचर कौन-सा है?

2 of 7
कार में 360° कैमरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : एआई जनरेटेड
360° कैमरा सिस्टम क्या होता है ?
- 360° कैमरा आधुनिक कारों में मिलने वाला एक एडवांस ड्राइविंग असिस्ट फीचर होता है। इसमें वाहन के आगे, पीछे और दोनों साइड्स पर कई कैमरे लगाए जाते हैं। ये सभी कैमरे मिलकर ड्राइवर को कार का बर्ड्स-आई व्यू यानी ऊपर से देखने जैसा दृश्य दिखाते हैं।
- इससे ड्राइवर को कार के चारों ओर मौजूद जगह, दीवार, खंभे, दूसरी गाड़ियों या किसी अन्य बाधा की स्पष्ट जानकारी मिल जाती है। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल की पार्किंग और संकरी गलियों में यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है। विजुअल जानकारी मिलने की वजह से टक्कर की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।

3 of 7
कार में पार्किंग सेंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : एआई जनरेटेड
पार्किंग सेंसर कैसे करते हैं काम?
- पार्किंग सेंसर अपेक्षाकृत सरल लेकिन बेहद उपयोगी तकनीक है। ये छोटे सेंसर वाहन के आगे और पीछे लगाए जाते हैं, जो आसपास मौजूद किसी वस्तु की दूरी को मापते हैं। जैसे ही वाहन किसी दीवार, खंभे या दूसरी गाड़ी के करीब पहुंचता है, सिस्टम बीप की आवाज या चेतावनी संकेत देना शुरू कर देता है।
- इतना ही नहीं इसमें दूरी कम होने पर अलर्ट की आवाज भी तेज होती जाती है। यही वजह है कि नए चालकों के लिए यह फीचर काफी मददगार माना जाता है।

4 of 7
360-डिग्री कैमरा बनाम पार्किंग सेंसर
– फोटो : एआई जनरेटेड
दोनों फीचर्स में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
- 360° कैमरा और पार्किंग सेंसर दोनों का मकसद एक ही होता है, लकिन काम करने का तरीका अलग होता है। पार्किंग सेंसर केवल यह बताते हैं कि आपके वाहन और किसी वस्तु के बीच कितनी दूरी बची है।
- दूसरी तरफ 360° कैमरा आपको पूरी स्थिति आंखों के सामने दिखा देता है। यानी सेंसर सिर्फ अलर्ट देता है, जबकि कैमरा वास्तविक दृश्य दिखाता है। यही वजह होता है कि 360° कैमरा को अधिक एडवांस और प्रीमियम फीचर माना जाता है।

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एआई जनरेटेड
शहरों में किस फीचर का ज्यादा फायदा?
संकरी गलियों और सीमित स्पेस में ड्राइविंग और पार्किंग दोनों की कठिन हो जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे में 360° कैमरा ज्यादा उपयोगी साबित होता है क्योंकि ड्राइवर को वाहन के चारों ओर का पूरा दृश्य दिखाई देता है। इससे पार्किंग के दौरान अंदाजे पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो जाती है और छोटी-मोटी टक्कर से बचाव आसान हो जाता है।
