अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। शनिवार आधी रात को ललितपुर से झांसी आ रहे ट्रक को डगरिया तिराहे के पास पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 48 भैंस बरामद हुईं। ट्रक में इनको बुरी तरह ठूंसकर रखा गया था। इससे जानवरों को सांस में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक समेत चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार रात सूचना मिलने पर पुलिस ने डगरिया तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक को रोकने पर अंदर जानवर भरे मिले। ललितपुर से यह जानवर खरीदकर झांसी लाए जा रहे थे। इनको स्लॉटर हाउस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी जानवरों को कब्जे में लेकर वाहन में सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उल्दन के पचवारा निवासी प्रताप सिंह, कोतवाली के कपूर टेकरी निवासी नवी हुसैन, ललितपुर के सदनशाह निवासी समीर एवं शाकिर बताया। पहले भी यह लोग जानवर खरीदकर स्लॉटर हाउस पहुंचा चुके हैं। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें