झांसी। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती सोमवार को श्रद्धा से मनाई गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्री सिद्धपीठ महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति हंसारी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर रथ को रवाना किया। उन्होंने इसे प्रेरणा दिवस के तौर पर याद करने का दिन बताया।

रथयात्रा में 151 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। इसमें मनमोहक झांकियां भी मौजूद रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक नाथ दीवाना ने की। इस अवसर पर पार्षद धर्म करौसिया, शैलेंद्र गौहर, सुरेश चौहान, सुरेश खजांची, सोनू पेहाल, संदीप, कमल कुमार दीवाना, आकाश, संतोष कुमार, सुरेश खाजांची, विजय कुमार टांक समेत सैकड़ों अन्य मौजूद रहे। उधर, कुलदीप सरस्वती इंटर कॉलेज में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस दौरान अतिथियों ने उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अनिल, मनोज जैन, प्रशांत दुबे, चंद्रभान, सागर, उमाचरण वर्मा, मोहन, रेखा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा झांसी के तत्वावधान में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। संगठन के मुख्य संरक्षक-राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र खरे, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घारू, बुंदेलखंड प्रभारी संतोष घावरी ने महर्षि वाल्मीकि जी की आरती की। संचालन जिलाध्यक्ष सोनू पारोचे ने एवं आभार महानगर अध्यक्ष सोनू पवार, महासचिव रवि नरवारे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव कुमार बग्गन, सुरेश पवार, दीपक महरौलिया, राजा महरौलिया आदि मौजूद रहे।

0000

वाल्मीकि मंदिर से निकली वाहन यात्रा

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में वाहन रैली निकाली गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर निगम से होकर इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, हंसारी, सारंध्रा नगर, रामलखन स्कूल के पास, राजीव नगर, कसाई बाबा रोड, शंकर जी मंदिर से होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुआ। अशोक प्याल ने सभी वाहन चालकों का आभार जताया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मट्टू, मुन्नालाल, सुरेंद्र चौहान, कैलाश चंद, सुरेश, कुंदनलाल, राकेश, प्रमोद पहलवान, नरेश डागौर, प्रकाश चौधरी, सोनू सारवान, मोहन, सतीश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले भी जयंती मनाई गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, धर्म करोसिया, मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनका पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लखन उस्ताद, अशोक करोसिया, धीरज चंडारिया, संजय चौहान, भूपेंद्र केशव वाल्मीकि, संजय भारती, केशव, आकाश, नरेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें