Uttar Pradesh: Cyclone impact to begin in the state on Wednesday; heavy rain and storm warning issued for thes

यूपी में फिर बदलेगा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश में बेमाैसम बारिश की संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।


मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें