उन्नाव में 800 वर्गफीट जमीन के लिए भाई ने भाई की तलवार से हत्या कर दी। पत्नी का आरोप है कि उसके ससुर और दो देवरों ने पति को पकड़ लिया, जबकि एक देवर ने तलवार से ताबड़तोड़ 3 वार किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके

.

मामला जिला मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर दूर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद कस्बे का है। मृतक की पहचान दिलशाद (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता और एक भाई को हिरासत में लिया है, जबकि वारदात में शामिल दो आरोपी भाई फरार हैं।

देखें 3 तस्वीरें…

एजाज ने बड़े भाई दिलशाद पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

एजाज ने बड़े भाई दिलशाद पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हत्या के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

हत्या के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और लोगों से पूछताछ की।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और लोगों से पूछताछ की।

जानिए पूरा मामला…

गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी दिलशाद (26) पत्नी सोफिया (22) और 18 महीने के बेटे के साथ रहता था। वह लोडर चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। दिलशाद पांच भाई और चार बहन हैं। चारों बहनें विवाहित हैं। उसके बड़े भाई बबलू की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। पिता मुर्तजा (65) और भाइयों एजाज (23), शहजाद (45) व इरशाद (40) के बीच 800 स्क्वायर फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दिलशाद और छोटे भाई एजाज के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि पिता मुर्तजा ने दिलशाद के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए, जबकि इरशाद ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद एजाज ने तलवार से दिलशाद पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दिलशाद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी के सामने पति की हत्या

पूरी वारदात दिलशाद की पत्नी सोफिया के सामने हुई। वह लगातार चीखती रही, लेकिन आरोप है कि घर की महिलाओं ने उसे पकड़ रखा था। वह अपने पति को बचा नहीं सकी। उसकी आंखों के सामने ही दिलशाद की हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पिता मुर्तजा और भाई इरशाद को हिरासत में लिया है।

ये तस्वीर दिलशाद की है जिसकी तलवार से वार कर हत्या कर दी गई। गोद में 18 महीने का बेटा है।

ये तस्वीर दिलशाद की है जिसकी तलवार से वार कर हत्या कर दी गई। गोद में 18 महीने का बेटा है।

18 महीने के बेटे को नहीं पता, पिता नहीं रहे

दिलशाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी सोफिया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, दिलशाद का 18 महीने का बेटा है। मासूम को अभी यह भी पता नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पति की मौत के बाद सोफिया के सामने परिवार चलाने और बच्चे के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे

सूचना पर सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी, इंस्पेक्टर बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों और मौत की वजह की स्थिति और स्पष्ट होगी।

——————————————-

ये खबर भी पढ़ें-

बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की मौत:बुलंदशहर में बेकाबू कार ने हाईवे पर रौंदा, 48 घंटे में दोनों की जान गई

बुलंदशहर में श्मशान घाट से बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह 6 बजे वह पैदल ही हाईवे पार कर रहे थे, तभी अर्टिगा कार ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर



Source link