Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद की जिला कारागार में क्षमता से करीब दोगुने कैदी बंद हैं. 906 बंदियों की क्षमता वाली जेल में फिलहाल लगभग 1700 कैदी रह रहे हैं. इस समस्या से राहत देने के लिए रामपुर रोड स्थित सिरसखेड़ा गांव में नई जिला जेल बनाई जा रही है. करीब 97 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस जेल के लिए 386 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें से 136 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है. नई जेल में 2 हजार बंदियों के रहने की व्यवस्था होगी. यहां अलग-अलग बैरक, हाई सिक्योरिटी बैरक, स्कूल और क्रेच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. जानिए नई जेल का निर्माण कब शुरू होगा और इसमें क्या-क्या खास सुविधाएं होंगी.

मुरादाबाद: मुरादाबाद की जिला जेल में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालात यह हैं कि जिस जेल में करीब 906 बंदियों के रहने की क्षमता है, वहां इस समय लगभग 1700 बंदी रह रहे हैं. क्षमता से ज्यादा कैदियों के रहने के कारण जेल प्रशासन के सामने भी व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है. इस समस्या को देखते हुए अब मुरादाबाद में नई जिला जेल बनाई जा रही है. इसके लिए बजट की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है और दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि नई जेल रामपुर रोड स्थित सिरसखेड़ा गांव में बनाई जाएगी. इसके लिए करीब 97 एकड़ जमीन तय की गई है. इस परियोजना पर कुल 386 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पहली किस्त के तौर पर 136 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को आवंटित हो चुके हैं. नई जेल बनने के बाद यहां 2 हजार बंदियों को रखने की क्षमता होगी.

97 एकड़ में बनेगी नई जिला जेल

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि नई जेल में बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक बनाई जाएंगी. इसके अलावा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, स्कूल, बच्चों के लिए क्रेच और हाई सिक्योरिटी बैरक जैसी सुविधाएं भी होंगी. जेल परिसर में अलग-अलग बाउंड्री बनाई जाएगी, ताकि सुरक्षा मजबूत रहे और बंदियों के बीच अनावश्यक संपर्क को रोका जा सके.

दिसंबर में शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

बृजेंद्र ने बताया कि जेल निर्माण से पहले वन विभाग से पेड़ों के कटान की अनुमति भी मिल चुकी है. अब जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है. इसके लिए पहली किस्त के रूप में 136 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

मौजूदा जेल में क्षमता से करीब दोगुने बंदी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक, वर्तमान जिला कारागार में करीब 1700 बंदी निरुद्ध हैं, जबकि यहां 906 बंदियों के रहने की क्षमता है. यानी जेल में तय क्षमता से काफी ज्यादा बंदी रह रहे हैं. प्रदेश की दूसरी जेलों में भी क्षमता से अधिक बंदियों के रहने की समस्या है. ऐसे में मुरादाबाद में नई जेल बनने से बंदियों को रखने की व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिलेगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link