Journalist & Digital Content Writer
मैं पटना से हूं बिहार की रहने वाली हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, न्यूज रिसर्च, न्यूज एडिटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान मैंने TFD India News, Expose Media और SIMMI Foundation/The Autring News जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. मैंने सुदर्शन टीवी मीडिया अकादमी से एंकरिंग और रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है.
पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी रुचि जनहित से जुड़े मुद्दों को समझने, खबरों की तथ्यपरक रिसर्च करने और उन्हें सरल एवं प्रभावी भाषा में लोगों तक पहुंचाने में है. मैं डिजिटल मीडिया के लिए समाचार सामग्री तैयार करने, खबरों के संपादन और उनके बेहतर प्रस्तुतीकरण पर ध्यान देती हूं. मेरा प्रयास रहता है कि पाठकों तक विश्वसनीय, सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचे तथा मेरी खबरें समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने में योगदान दें.मेरा फोकस सिर्फ खबर बताने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की कहानी और लोगों की वास्तविक जिंदगी को सामने लाने पर रहता है.
