मथुरा: आगामी 6 दिसंबर 2026 को मथुरा जिले की करणी सेना इकाई कर सेवा के साथ-साथ मस्जिद पर हवन यज्ञ का आयोजन करेगी. हवन यज्ञ के दौरान देशभर से आने वाले आम जनमानस और करणी सेवा के पदाधिकारी हवन यज्ञ में आहुति देंगे. करणी सेवा के पदाधिकारियों ने देशभर के साधु-संत और आम जनमानस से अपील की है कि वह 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि से सटी हुई शाही ईदगाह मस्जिद पर पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति दें. भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि की उस भूमि को मुक्त कराएं.

श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर करणी सेना ने आगामी 6 दिसंबर को मथुरा में कार सेवा करने का आह्वान किया है. मथुरा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान करणी सेना के नेता ठाकुर विजयपाल सिंह ने यह घोषणा करते हुए विभिन्न समुदायों और संगठनों से इस अभियान में सहयोग मांगा. ​प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर लगे ‘ग्रहण’ को हटाने के लिए करणी सेना 6 दिसंबर को कार सेवा करेगी. उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनी पहुंचेंगे.

सभी समुदायों से शामिल होने की अपील
ठाकुर विजयपाल सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘करणी सेना का एक बहुत बड़ा परिवार है और संगठन शुरू से ही बड़े-बड़े आंदोलन करता आया है.’ उन्होंने सभी सदस्यों, यादव समाज, यदुवंशियों, कृष्ण भक्तों और सनातनी भाइयों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मथुरा पहुंचकर करणी सेना का साथ दें और इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें.

देशभर से लोग हवन यज्ञ में देंगे आहुति
वहीं लोकल 18 से बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर विजयपाल सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को शाही ईदगाह मस्जिद पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इस हवन यज्ञ में जिले के साथ-साथ देश भर के पदाधिकारी और साधु संत आम जनमानस यहां पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हवन यज्ञ में आहुति के बाद शाही ईदगाह मस्जिद की गुंबद पर कर सेवा शुरू की जाएगी.

ठाकुर विजयपाल ने यह भी बताया जिन आक्रांताओं ने भगवान कृष्ण की उसे भूमि को छीनकर मस्जिद का निर्माण किया. उस भूमि को वापस लेकर आना है और उन्हें एक विशाल और दिव्या मंदिर कान्हा का बनवाना है. साथ ही भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान उन सभी टैक्स को भरता है, जो शाही ईदगाह मस्जिद जिस भूमि पर बनी हुई है.

विज्ञापन



Source link

अभी अभी की खबरें