{“_id”:”6b0286e157bf8534d10ac2dc”,”slug”:”muslim-women-are-no-longer-carrying-unwanted-relationships-with-more-cases-of-khula-than-divorce-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अब अनचाहे रिश्ते नहीं ढो रहीं मुस्लिम महिलाएं, तलाक से ज्यादा ‘खुला’ के मामले; चौंकाने वाले हैं आंकड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तलाक/खुला
– फोटो : AI
विस्तार
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहीं राजधानी लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं अब अनचाहे रिश्तों को ढोने के बजाय ‘खुला’ का रास्ता चुन रही हैं। शुक्रवार को बेबी खान हिना ने भले ही दारुल कजा की प्रक्रिया से अलग हटकर मीडिया के सामने खुद खुला की घोषणा कर दी हो, लेकिन यह बदलते दौर की एक बानगी भर है।
लखनऊ के नदवा और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया स्थित दारुल कजा के आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में महिलाएं धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में कानूनी व शरई तरीके से खुला ले रही हैं। स्थिति यह है कि अब तलाक के मुकाबले खुला के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
तंग आकर अलग होने का फैसला ले रहीं महिलाएं
पिछले एक साल में करीब 260 मामले निपटाए जा चुके हैं। इनमें नदवा में लगभग 150 और इस्लामिक सेंटर में 110 मामले शामिल हैं। महिलाएं ससुराल में प्रताड़ना, पति के गलत व्यवहार, तरह-तरह की पाबंदियों और खर्च न दिए जाने जैसी परेशानियों से तंग आकर अलग होने का फैसला ले रही हैं।
महिलाओं के खुला मांगने के बढ़ते मामले बताते हैं कि अब वे वैवाहिक जीवन की परेशानियों को चुपचाप सहने के बजाय अपने अधिकारों के लिए सामने आ रही हैं। दारुल कजा पहुंचने वाली महिलाओं की समस्याएं केवल पति-पत्नी के आपसी विवाद तक सीमित नहीं हैं। आर्थिक जिम्मेदारियों से बचना, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मायके वालों से मिलने पर रोक और रोजमर्रा के जीवन में जरूरत से ज्यादा पाबंदियां भी रिश्ते टूटने की वजह बन रही हैं।

