खीरों। घर से रात में निकले श्रमिक का शव शुक्रवार सुबह गांव के पंचायत भवन के पास पेड़ से लटका मिला। बृहस्पतिवार रात से लापता यशकरन सिंह (45) की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


बरौला गांव निवासी यशकरन परिवार के साथ शिवपुर हुसैनाबाद में किराए के मकान में रहते थे। खीरों स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। पत्नी ममता सिंह और बेटे मयंक ने समझा कि वह भट्ठे पर काम करने गए हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव पंचायत भवन के पास जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।



Source link