A home guard injured in an accident a month ago died


loader



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल प्लाजा के पास एक माह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए दूसरे होमगार्ड हरजू प्रसाद (52) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके साथी रतिराम (57) की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक मऊरानीपुर के मथूपुरा गांव निवासी हरजू प्रसाद (52) और लहचूरा क्षेत्र के रोरा गांव निवासी रतिराम (57) होमगार्ड थे। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में थी। दोनों रोजाना घर से एक ही बाइक से ड्यूटी पर जाते थे। 16 जून को उनकी रात्रि ड्यूटी थी। हरजू प्रसाद के बेटे हरगोविंद ने बताया कि 16 जून की सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद पिता अपनी बाइक से रतिराम के साथ घर लौट रहे थे। लुहारी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रतिराम को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, हरजू प्रसाद का इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को हरजू ने भी दम तोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें