A loader full of fruits and vegetables overturned due to a tyre burst.



इटावा। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल ओवरब्रिज के पास फल और सब्जियों से भरा एक लोडर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में लोडर सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। लोडर वाहन शहर की नवीन मंडी से फल और सब्जियां लेकर चकरनगर क्षेत्र की ओर जा रहा था। सराय जलाल ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही वाहन का एक टायर अचानक फट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर बड़ी मात्रा में फल और सब्जियां फैल जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल कराया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *