A teenaged boy's dead body found in lake in Raunahi thana in Ayodhya.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में पिरखौली के मजरे महराजा के पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम शारदा सहायक नहर में उतराता हुआ किशोर का शव मिला। यह किशोर पबजी गेम में हार के बाद से लापता था।

घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसएन सिंह ने लाश को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ऐहार निवासी शुभम के रुप में हुई।

ये भी पढ़ें – एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं…मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे

ये भी पढ़ें – दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

शुभम तीन दिन पहले मोबाइल के पबजी गेम में 43 हजार रुपये हार गया था। पबजी में इतनी बड़ी रकम हारने से आहत होकर मोबाइल घर पर छोड़कर लापता हो गया।

परिजनों की सूचना के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें