{“_id”:”67a793ee70b2dbb2a3038285″,”slug”:”a-young-man-was-shot-in-agra-a-chowmein-seller-killed-2025-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: घर लाैट रहे चाऊमीन विक्रेता की हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली; अगले महीने थी युवक की शादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने शनिवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने चाऊमीन विक्रेता की हत्या कर दी। मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाहा संजय प्लेस में ठेल लगाते थे। रात को वह घर जा रहे थे।
Trending Videos
बताया गया है कि रास्ते में दो लोग बाइक पर आए। पहले बात कर रहे थे। अचानक पीछे वाले युवक ने अजय के सिर में गोली मार दी। इसके बाद भाग निकले। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि युवक की अगले महीने शादी थी। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। बाइक सवार युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।