
{“_id”:”69f783b0889ac3cbb90d03bb”,”slug”:”a-youngster-has-been-arrested-with-a-stolen-bike-agra-news-c-421-1-sagr1008-7200-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि दिलशाद निवासी ग्राम चितौरा की 29 अप्रैल को कस्बा के मोहल्ला जाटवान कलां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शनिवार रात करीब 8:45 बजे वाहन चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिया अंडउआपुरा रोड पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम कुलदीप तोमर निवासी ग्राम शेखुपुर धमैना, थाना शमशाबाद बताया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी की घटना स्वीकार कर ली।