खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Maintenance Tips: कूलिंग बनाए रखने के लिए एसी की नियमित सफाई जरुरी है। अधिकतर लोग इसी के चक्कर में एसी की डीप क्लीनिंग शुरू कर देते हैं और अनजाने में वह ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे कॉइल, कंप्रेसर, PCB और फैन मोटर जैसे महंगे पार्ट्स खराब हो सकते हैं। नतीजा यह होता है कि कूलिंग कम हो जाती है और मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप भी अपने AC की सफाई खुद करते हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन-सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं और सही तरीका क्या है।
2 of 9
एसी केयर टिप्स
– फोटो : एआई जनरेटेड
AC Cooling Problem: एसी साफ करते समय सबसे बड़ी गलती?
कई लोग आउटडोर यूनिट को साफ करने के लिए प्रेशर वॉशर या हाई प्रेशर वॉटर जेट का इस्तेमाल करते हैं। यह तरीका देखने में आसान लगता है, लेकिन इससे कॉइल्स के पतले एल्यूमिनियम फिन्स मुड़ या चपटे हो सकते हैं।
फिन्स खराब होने पर हीट एक्सचेंज प्रभावित होता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह महंगे रिपेयर की वजह भी बन सकता है।
3 of 9
एसी केयर टिप्स
– फोटो : एआई जनरेटेड
Indoor Unit Cleaning: इनडोर यूनिट पर सीधे पानी डालना पड़ सकता है भारी
इनडोर यूनिट के अंदर पीसीबी, फैन मोटर और इलेक्ट्रिकल वायरिंग मौजूद होती है। अगर सफाई के दौरान सीधे पानी डाल दिया जाए, तो शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन हिस्सों की सफाई के लिए ड्राई ब्रश, वैक्यूम क्लीनर या खास एसी फोम क्लीनर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
4 of 9
एसी केयर टिप्स
– फोटो : एआई जनरेटेड
AC Coil Cleaning: गलत केमिकल से कॉइल सको हो सकता है नुकसान
कुछ लोग एसी साफ करने के लिए ब्लीच, एसिड, हार्ड केमिकल या घरेलू डिटर्जेंट का उपयोग कर लेते हैं। ये केमिकल्स कॉइल की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसकी काम करने की क्षमता भी कम कर सकते हैं। विशेषज्ञ केवल एसी कोइल क्लीनर फोम या बहुत हल्के साबुन वाले घोल के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।
5 of 9
एसी केयर टिप्स
– फोटो : एआई जनरेटेड
AC DIY Cleaning: गंदा या गलत तरीके से लगाया गया फिल्टर भी बनता है समस्या
फिल्टर एसी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर फिल्टर गंदा हो या उसे सही तरीके से फिट न किया गया हो, तो एयरफ्लो बाधित हो जाता है। इससे कॉइल पर बर्फ जमने लगती है और कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि बिजली की खपत बढ़ जाती है।