{“_id”:”6a4c10bc0928d3c713096394″,”slug”:”accusation-of-attempting-an-auction-by-posing-as-a-fake-president-for-donated-land-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-9263-2026-07-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: दान की भूमि पर फर्जी अध्यक्ष बन नीलामी की कोशिश का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। ग्राम गैराहा उल्दन हाल निवासी मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाटीपुर बैंकर्स कॉलोनी निवासी राजेश भदौरिया ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में बताया गया कि उनके पूर्वजों द्वारा मंदिर को दान की गई जमीन पर फर्जी अध्यक्ष बन नीलामी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों ने ग्राम गैराहा स्थित अपनी भूमि को चतुरताई गरौठा स्थित रामचंद्र मंदिर की पूजा व रखरखाव के लिए दान की थी। इस भूमि की प्रबंधक पत्नी ऊषा देवी थीं। पत्नी की मृत्यु के बाद अब वापसी के रूप में नाम दर्ज कराने की विधिक प्रक्रिया तहसीलदार मऊरानीपुर के समक्ष विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने फर्जी दस्तावेज व रजिस्टर तैयार कर खुद को मंदिर का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। दबंगों ने गांव में मुनादी कराकर मंदिर की जमीन की नीलामी की घोषणा कर दी है। एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर जाली दस्तावेज तैयार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद
