
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात के राजपुर कस्बा के लोहिया नगर में एक निर्मोही मां ने नवजात को जन्म के कुछ मिनट बाद ही घर के पीछे पानी भरे खेत में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह नवजात का शव मिलने पर पुलिस ने जांच की, तो हकीकत सामने आई।
Trending Videos
पुलिस हिरासत में मां नवजात को फेंकने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर ट्रक चालक पति को जानकारी दी है। लोहिया नगर में गुरुवार सुबह टहलने निकले लोगों ने पानी भरे खेत में घास के बीच एक नवजात का शव फंसा देखा।

