
किनारी बाजार में किया जा रहे हैं अवैध निर्माण पर लगी सील
{“_id”:”69f66bcb755789645d04c295″,”slug”:”ada-seals-illegal-construction-in-kinari-bazaar-agra-news-c-25-1-agr1067-1050093-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: एडीए ने किनारी बाजार में सील किया अवैध निर्माण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

किनारी बाजार में किया जा रहे हैं अवैध निर्माण पर लगी सील
आगरा। पुराने शहर में इमारतों के गिरने की घटनाओं के बाद जागे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अब नियमों को दरकिनार करने वाले अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई शुरू की है। प्रवर्तन अनुभाग ने शनिवार को अवैध निर्माण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए कोतवाली में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार संपत्ति मालिक अमित जैन किनारी बाजार में सैनिक प्रेस फाटक के ऊपर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य करा रहे थे। प्राधिकरण ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए निर्माण स्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। यह कार्रवाई सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने सचल दस्ता के सहयोग से की।