{“_id”:”69f64a5c1c31d3bd3109a1b7″,”slug”:”there-was-screaming-as-soon-as-the-bodies-of-both-arrived-etawah-news-c-216-1-etw1005-142126-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: दोनों के शव पहुंचते ही मची चीख पुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लवेदी। ग्राम चिंडौली में पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शव जैसे ही गांव पहुंचे तो परिजन रिश्तेदार व पड़ोसियों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का विलाप देख वहां खड़े हर शख्स की आंख नम हो गई। यमुना नदी घाट पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत आसपास मोहल्ले में लोगों के घर चूल्हे नहीं जले। इस घटना के बाद लोगों के जुबान पर बस एक ही बात थी कि बहुत दुखद हुआ। मृतक गुड्डी देवी की बड़ी बहू व बेटी रश्मि व अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल था। गुड्डी देवी के शव को पति सटार सिंह व विवेक के शव को बड़े भाई विकास के बेटे हिमांशु ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर लवेदी थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही।
