
iqra hasan
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”687859034641586c5503d632″,”slug”:”adm-misbehaves-with-kairana-mp-iqra-hasan-of-saharanpur-matter-escalated-sp-workers-come-out-in-protest-2025-07-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘कार्यालय से बाहर जाइए’: कैराना सांसद इकरा हसन से अभद्रता के मामले ने पकड़ा तूल, एडीएम पर अखिलेश ने कही ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

iqra hasan
– फोटो : अमर उजाला
शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। सपाई इसके विरोध में उतर आए। पदाधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच के बाद एडीएम पर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि हम अपनी बेटी के साथ हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की तरफ से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष ने लिखा कि कैराना सांसद और छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्षा शमा परवीन के साथ हुई घटना निंदनीय है। इसके लिए एडीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उधर, सपा महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पत्र भेजकर लिखा कि जन समस्याओं को लेकर सांसद इकरा हसन और अध्यक्षा एडीएम से मिलने के लिए पहुंची थीं। इस तरह उनके साथ अभद्र व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।