रामपुरा। टीहर रोड स्थित नई बस्ती उमरी स्टैंड के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे मकान में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया और जलते हुए सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा बच गया।

नई बस्ती निवासी रामबाबू शर्मा के मकान में उनकी करीब 75 वर्षीय भाभी रविवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गईं थीं। उन्होंने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, सिलिंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने लगीं। यह देख परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मोहल्लेवासियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक जलते हुए सिलिंडर को मकान से बाहर निकालकर आग बुझा दी। थाना प्रभारी केपी सरोज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि या धनहानि नहीं हुई। आग पर समय रहते काबू पा लेने से आसपास के मकानों में भी आग फैलने से बच गई। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें