जालौन। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुरा में चोरों ने शनिवार की रात चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के केबल काट दिए और फिर दीवार तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे से तीन बैटरी, इंवर्टर, माइक-साउंड सिस्टम और विज्ञान किट आदि सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गौतम छुट्टी के बाद कमरों में ताला डालकर चले गए। शनिवार को बारिश के चलते स्कूल बंद रहा। रविवार की सुबह स्कूल के पास रहने वाली रसोइया शीला देवी ने स्कूल की दीवार टूटी देखी। उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गौतम और प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र पाल को जानकारी दी। जब प्रधानाध्यापक और प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो दीवार टूटी थी और विद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे का केबल भी कटा हुआ था। अंदर देखा तो कमरे में रखी तीन बैटरी, इंवर्टर, माइक व साउंड सिस्टम और विज्ञान किट आदि चोर चोरी करके अपने साथ ले गए।

प्रधान प्रतिनिधि तत्काल चोरी की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद्र व एसआई विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली और मौके का मुआयना किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि इसी विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *