अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 26 Jun 2026 09:38 AM IST

ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग में पर्यटकों को गुमराह कर दुकानों में ले जाने के आरोप को लेकर ई-रिक्शा चालकों और गाइडों के बीच विवाद हो गया। हंगामे के बाद पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 


Scuffle at Taj Mahal Parking Over Alleged Tourist Misguidance, Three Held for Breach of Peace

ताजमहल पार्किंग में हंगामा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग में बृहस्पतिवार को दो ई-रिक्शा चालकों और गाइड में विवाद हो गया। गाली-गलौज और हंगामा होने लगा। गाइडों ने ई-रिक्शा चालकों पर पर्यटकों को गुमराह करने और उनके साथ ठगी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।


ये भी पढ़ें –  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस

गाइडों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ताजमहल जाने वाले पर्यटकों को मीना बाजार दिखाने के बहाने जबरन चुनिंदा दुकानों में ले जाते हैं। इसके बाद वे पर्यटकों को पुरानी मंडी चौराहे पर छोड़ देते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में पर्यटक खुद को ठगा सा महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें –  DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई

मगर वो बिना शिकायत किए ही चले जाते हैं। गाइडों ने चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि दो ई रिक्शा चालक और गाइड में विवाद हुआ था। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। 

ये भी पढ़ें –  मुहर्रम जुलूस: आज कई रास्तों पर लगेगी बैरिकेडिंग, रूट देखकर ही करें सफर; डायवर्जन हुआ लागू

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *