आगरा की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। मेट्रो की अनावश्यक बैरिकेडिंग तो कहीं गड्ढों से वाहन चालक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मेट्रो के अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए।

वर्तमान में माल रोड, सदर चौराहे, एमजी रोड, एसबीआई तिराहा, नाई की मंडी, आगरा कॉलेज, दीवानी चौराहा व कालिंदी विहार से रामबाग तक मेट्रो का कार्य चल रहा है। इन जगहों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इसमें सुधार के लिए विशेष रूप से बैठक में चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जहां पर बैरिकेडिंग की आवश्यकता है, वहां पर इसे लगाए रखा जाए। फुटपाथ और सड़क के किनारे जहां जगह है, उसको चौड़ा किया जाएगा। एमजी रोड पर विभिन्न जगहों पर अनावश्यक खंभे (पोल) लगे हुए हैं, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित होता है।

संकरे रास्तों पर नहीं चलाएं चारपहिया वाहन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि एमजी रोड के समानांतर मथुरा और फिरोजाबाद जाने वाले रास्तों के बारे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रचार किया जाएगा, ताकि आम जनता उनका उपयोग कर सके। अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग लोग कर सकते हैं। सड़कों पर पैचवर्क कराया जाए। निर्माण स्थल के आसपास साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। एमजी रोड और उसके आसपास पार्किंग की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें