कागारौल। कस्बे में अग्रसेन शोभायात्रा से पूर्व मंगलवार को रंगोली, मेहंदी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें वैश्य समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दिलीप गर्ग, गगन सिंघल, सोनिया सिंघल, मधु सिंघल और वैशाली गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को समिति की ओर से आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
