पिनाहट। विप्रावली तिकोनिया पर सड़क किनारे कई दिनों से घायल अवस्था में बेसहारा गोवंश पड़े होने की जानकारी शुक्रवार को ग्रामीणों को मिली। इसके बाद गो रक्षा दल के युवा मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। युवाओं ने गोवंश को दाना-पानी खिलाकर सेवा की। गो रक्षा दल के युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। युवाओं ने घायल गोवंश की देखभाल कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। इस दौरान सुशांत पाराशर, कौशल तोमर, विक्की परिहार, अमन परिहार, गोलू भारद्वाज और अन्ना तोमर मौजूद रहे।
