आगरा। कावेरी कौस्तुभ-भावना एस्टेट रोड पर आयोजित की जा रही जनकपुरी की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने 12 सेनेटरी इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। जनकपुरी आयोजन के लिए इन वार्डों से दो-दो सफाई मित्र भेजे जाने थे लेकिन इंस्पेक्टरों ने उपलब्ध नहीं कराए। इस पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने 12 सेनेटरी इंस्पेक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने हर हाल में दो-दो सफाई मित्र जनकपुरी के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि 6 से 8 अक्तूबर तक बाबरपुर स्थित कावेरी कौस्तुभ-भावना एस्टेट रोड पर आयोजित की जा रही जनकपुरी के आयोजन से पहले क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए हर वार्ड से दो-दो सफाई मित्र भेजने के लिए कहा था, लेकिन इंस्पेक्टरों ने लापरवाही बरती। बृहस्पतिवार को सफाई की समीक्षा में सामने आया कि निर्धारित संख्या में सफाई मित्र आयोजन स्थल पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे जनकपुरी की सफाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस मामले में 12 सेनेटरी इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इन इंस्पेक्टरों को दिया गया नोटिस

मलखान सिंह, नुपुर सिंह, अभय यादव, योगेंद्र कुशवाहा, संजीव उपाध्याय, जितेन्द्र गौतम, मनोज पाल, राजीव बालियान, इन्द्रपाल सिंह, रचना गुप्ता, रमेश चंद्र सैनी और सुदेश यादव

एसएफआई योगेंद्र कुशवाह का तबादला

नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और ताजगंज क्षेत्र देख रहे योगेंद्र कुशवाह का तबादला झांसी नगर निगम कर दिया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सीएसएफआई योगेंद्र कुशवाह को चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उनका तबादला डेढ़ साल पहले किया गया था लेकिन उन्हें तब से रिलीव नहीं किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें