आगरा। एकता थाने में भाजपा नेता मिश्रीलाल राजपूत, बृजेश कुमार बघेल, छुट्टन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप भी लगाया गया है।

रिजटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने बताया है कि चारों ने कंपनी के नाम जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर कब्जे का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कंपनी फतेहाबाद रोड पर टीडीआई सिटी के नाम से आवासीय योजना विकसित कर रही है। इसके लिए नगला अरहर की कुल 0.9450 हेक्टेयर जमीन में से 0.2017 हेक्टेयर को खरीदा था।

यह भूखंड पहले जय हनुमान सहकारी आवास समिति लिमिटेड के नाम था। समिति ने यह भूखंड मिश्रीलाल राजपूत से खरीदा था। फिर जितेंद्र कुमार सिंह के नाम बैनामा कर दिया। उनसे कंपनी ने खरीद की। कंपनी का कहना है कि बैनामे के आधार पर उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। जमीन को अकृषक घोषित कराने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया गया। निर्माण कराया गया।

आरोप है कि मिश्रीलाल राजपूत ने बृजेश कुमार बघेल और छुट्टन सिंह के साथ मिलकर कंपनी की जमीन पर कब्जे की कोशिश की। उन्हें जमीन बेचने का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद इकरारनामा कराया। 13 सितंबर को मिश्रीलाल राजपूत और अन्य आरोपी जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर आए। जमीन खोदने लगे। कर्मचारियों ने विरोध पर धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। कब्जे को रुकवाया।

वर्जन

थाना एकता में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। – यतेंद्र नागर, एसीपी ताज सुरक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *